Blogछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद छ.ग.थाना महासमुंद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद पुलिस द्वारा थाना महासमुंद के अपराध क्रमांक 85/2026, 86/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट अंतर्गत 02 आरोपीयों को विशेष अभियान के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. पुरन साहू उर्फ मोनू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुंद,

02. नरेन्द्र साहू पिता स्व. जनक राम साहू उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं. 05 भाऊ किराना स्टोर्स के पास महासमुंद थाना व जिला महासमुंद।

थाना महासमुंद में मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति संजय कानन गार्डन के सामने महासमुंद एवं एक व्यक्ति भलेसर रोड़ महासमुंद के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलते ही मौका घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अलग-अलग घटना स्थल से दोनो आरोपी पुरन साहू उर्फ मोनू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुंद व नरेन्द्र साहू पिता स्व. जनक राम साहू उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं. 05 भाऊ किराना स्टोर्स के पास महासमुंद थाना व जिला महासमुंद को उनके कब्जे से 01-01 धारदार चाकू बरामद कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कर आरोपियो को दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुंद पुलिस द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button