Blogछत्तीसगढ़

26 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में महासमुंद की बालक एवं बालिका टीम को मिला तीसरा स्थान।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – 26वीं सब-जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई सेक्टर 04 बॉल बैडमिंटन ग्राउंड जिला दुर्ग में दिनांक 01 से 06 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले की सब जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका टीम सहित राज्य के 36 टीम शामिल हुई।

राज्य स्तरीय सब – जूनियर बालक टीम में जिले से सागर चंद्राकर, भूपेंद्र पटेल, चिरंजीव साहू, चिरंजीव, सुमित, तारेन्द, टिकेश्वर, झम्मन, टीकम साहू, उजवल, सानिध्य, दिव्यम जैन, मौलिक, गीतांक, जिनेश, शब्द शर्मा एवं बालिका टीम में गीतांजलि साहू, आकांक्षा, भूमि ध्रुव, टिकेश्वरी, अवनि, लालिमा, लिली, भूमिका , पायल यादव एवं भूमि शामिल रहीं।

जिले की सब-जूनियर बालक टीम ने गौरेला पेंड्रा मरवाही को हराकर एवं बालिका टीम ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दुर्ग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई एवं सेमीफाइनल मैच में हारने के पश्चात टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड़ येतराम साहू, थान सिंह दीवान, आनंद साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, अंकित जैन, तन्मय लुनिया, तारिणी चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, लखनु निर्मलकर, रवि कांत चंद्राकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, लक्ष्मी चंद्राकर आदि ने बधाई दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button