संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शास. उ. मा. विद्यालय बेमचा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी एवं बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि में राहुल चंद्राकर जिलाध्यक्ष हॉकी संघ महासमुंद , जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष लिखनू निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, खेमराज साहू की उपस्थिति रहे। हॉकी में फाइनल मैच मेजर ध्यानचंद की टीम एवं नीता डूमरे की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम ने 03-02 गोल से मैच जीत कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर टीम एवं जूनियर टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें सीनियर टीम विजेता बनीं एवं जूनियर टीम उप विजेता बनीं। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए हॉकी से सागर सेन एवं बाल बैडमिंटन से वर्षा कोसरे को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिता को काफी सराहा एवं बच्चों को खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभाओं के सहारे विभिन्न नौकरियों में जाने हेतु प्रेरित किया एवं खिलाड़ियों को भविष्य में हर संभव सहयोग करने आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मिनी स्टेडियम महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मिनी स्टेडियम महासमुंद में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल एवं क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि में जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड़ येतराम साहू, उपाध्याय नगर पालिका परिषद देवीचंद राठी, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ राहुल चंद्राकर, वरिष्ठ शिक्षक नीलमणि चंद्राकर, राजेश शर्मा, अंकित जैन, जमशेद रजा, शुभम् तिवारी, इमरान अली उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खेल संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सेवन दास मानिकपुरी, नीलम सिंहा, सै. इमरान अली, अंकित जैन, हिरेंद्र साहू, जमशेद रजा, शुभम् तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, अभिषेक अम्बिलकर, रूप लाल साहू, उर्वशी का सहयोग रहा। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया।