छत्तीसगढ़

विधायक राजू व नपाध्यक्ष राशि ने नया राशन कार्ड वितरण का किया आगाज

।कुजूरात्रेमहासमुंद। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्यन्न सुरक्षा प्रणाली के तहत शुक्रवार को शहर के नयापारा स्थित शिव चौक में नगर पालिका द्वारा शिविर आयोजित कर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए योजना के सभी वार्ड के हितग्राहियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, प्रभारी सीएमओ अनीश ठाकुर और वार्ड पार्षद मीना वर्मा व अन्य पार्षदों की उपस्थिति में नया राशन कार्ड वितरित किया गया। शिविर में नयापारा क्षेत्र के वार्ड 4, 5, 6, 7, 8, एवं 9 के निवासियों को ।‌।नया राशन कार्ड वितरित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने शिविर में उपस्थित सभी हितग्राहियों से कहा कि शिविर में जिन हितग्राहियों को किसी कारणवश नया राशन कार्ड न मिल पाए तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन हितग्राहियों को वार्ड पार्षद के माध्यम से या फिर पालिका कार्यालय से नया राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नागरिको के साथ नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button