Blogछत्तीसगढ़

युवा बेरोजगार,किसान कर्ज में दब रहे और सरकार उद्योगपतियों का अरबों माफ कर रही : आलोक चंद्राकर

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार पूरी तरह उद्योगपति परस्त हो चुकी है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपने चहेते मित्रों पर पानी की तरह बहाया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगार है। हाथ में डिग्री है पर काम नहीं है। नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली हो रही है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। महंगाई चरम पर है। खाद बीज दवाई के दाम दोगुने हो गए हैं। फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। इसी कर्ज और चिंता के कारण हमारा अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। लेकिन, इस सरकार को किसानों की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक ओर किसान सहकारी समिति से मामूली कर्ज लेता है तो फसल बिकते ही शासन ब्याज सहित पूरा पैसा काट लेता है। एक किश्त छूटी तो कुर्की का नोटिस आ जाता है। जमीन नीलाम करने की धमकी दी जाती है। वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े पूंजीपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज को चंद करोड़ में माफ कर देती है। जनता का पैसा इस तरह माफ करना जनता के साथ धोखा है। श्री एक बड़े समाचार घराने के मालिक के बाईस हजार करोड़ से अधिक के कर्ज को मात्र साढ़े छह करोड़ में निपटाया जा रहा है। सोचिए इतनी बड़ी राशि से कितने बड़े काम हो सकते थे। इतनी बड़ी राशि से हमारे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते थे। कारखाने लग सकते थे। युवाओं को काम मिल सकता था। किसानों का पूरा कर्ज माफ हो सकता था। लेकिन सरकार ने यह पैसा अपने मित्र उद्योगपति को दे दिया। इससे यह साफ है कि यह सरकार किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के हित के लिए काम कर रही है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में साय सरकार दोनों ने किसान और युवा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार हर साल कर्ज ले रही है, देश कर्ज तले दब रहा है, ऐसे में मोदी सरकार देश का पैसा अपनी जागीर समझ कर इस तरह अपने मित्रों पर लुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button