संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षाविद प्रभाग द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें विशेष रूप से मुख्य अतिथि माननीय विधायक योगेश्वर राजू सिंहा,वृंदावन स्कूल की डायरेक्टर सुजाता विश्वनाथन ,रायपुर से पधारी मुख्य वक्ता बी के चंद्रकला दीदी एवं सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी एवं महासमुंद के भिन्न भिन्न स्कूल कॉलेज से पधारे शिक्षक शिक्षकाएं , सभी अतिथियों का पुष्प गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया ,कार्यक्रम का संचालन बीके दोमेश्वरि दीदी ने किया, मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रभु स्मृति के साथ किया गया,बीके चंद्रकला दीदी ने कहा विश्व नवनिर्माण के लिए मूल्य आधारित शिक्षा पर कहा जब तक शिक्षा में आध्यात्मिकता का समावेश नहीं होगा तब तक बच्चों में अच्छे संस्कार जागृत नहीं हो पाएगा ,शि मना शिखर तक पहुंचने वाला,छ मन छमा करने वाला ,के मना कमजोरी मिटाने वाला , लव एंड लॉ का बैलेंस रखना,सबसे पहले टीचर्स वैल्यूज धारण करें तब बच्चे स्वयं धारण कर पाएंगे,पहले टीचर्स साइलेंस में रहे तब बच्चे स्वत साइलेंस स्वयं रख पाएंगे, सुजाता जी ने कहा शिक्षकों को किताबी ज्ञान से बढ़कर होना जरूरी है,तब सही मायने में हम शिक्षक दिवस को सफलतापूर्वक मना पाएगे ,प्रीति दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा सच्चा शिक्षक तो वो उपरवाला परमपिता परमात्मा ही है जिनसे हम राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने अंदरअच्छे संस्कारों का समावेश कर समाज में एक अच्छे शिक्षक और अच्छे विद्यार्थी का उदाहरण पेशकार सकें ,अंत में सभी अतिथियों को प्रसाद और ईश्वरीय सौगात भेंट किए गए