Blogछत्तीसगढ़

सुजल राठी का एम.बी.बी.एस. में चयन, राठी परिवार एवं माहेश्वरी समाज का बढ़ाया गौरव

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द नीट में छत्तीसगढ़ में 391वीं रैंक हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में प्रथम काउंसलिंग में मिला प्रवेश

महासमुंद। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी हेमंत राठी एवं डिम्पल राठी के सुपुत्र सुजल राठी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त कर परिवार, समाज एवं महासमुंद शहर का गौरव बढ़ाया है।

सुजल राठी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वेडनर स्कूल से कक्षा 12वीं की हायर सेकेंडरी परीक्षा विज्ञान विषय में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने रायपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की। कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप सुजल ने नीट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 391वीं रैंक हासिल की।

नीट काउंसलिंग के दौरान सुजल राठी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद को अपनी प्राथमिकता में रखा। प्रथम ही काउंसलिंग में उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज में 97 परषेन्टाईज के आधार पर एम.बी.बी.एस. में प्रवेश प्राप्त हुआ।

अपनी इस सफलता का श्रेय सुजल राठी ने अपने माता-पिता एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना है।

सुजल राठी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से राठी परिवार के साथ-साथ माहेश्वरी समाज एवं महासमुंद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने सुजल राठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button