Blogछत्तीसगढ़

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका व महामंत्रियों ने सीएमओ से कार्रवाई की मांग की

युवा कांग्रेस चुनाव में नगरपालिका कर्मचारियों के दुरुपयोग का भाजपा ने लगाया आरोप

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों के कथित उपयोग को लेकर भाजपा शहर मंडल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका एवं महामंत्री अग्रज शर्मा और मीना वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार होने का फायदा उठाकर पद का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा नगरपालिका अध्यक्ष की सह पर प्लेसमेंट कर्मचारियों को वार्डों में भेजकर घर-घर संपर्क कराया जा रहा जिसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है

भाजपा नेताओं का आरोप है कि इन कर्मचारियों द्वारा लोगों से मोबाइल फोन, वोटर आईडी कार्ड आदि की जानकारी मांगी जा रही है तथा ओटीपी भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है और केवाईसी के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नगरपालिका के दैनिक कार्यों को छोड़कर कर्मचारियों का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों में किया जाना गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button