Blogछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में सम्पन्न।

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक स्कूल तुमगांव में किया गया जिसमें सरायपाली, बसना, बागबाहरा, पिथौरा, महासमुंद के ब्लॉक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद गौरी साहू, पार्षद लता यादव, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद गौतम सिंहा, पार्षद रामशरण निर्मलकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के द्वारा शुभारंभ एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के संयोजक डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उ. मा. वि. भोरिंग ने विभिन्न खेलों को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीनियर महिला वर्ग खो खो प्रतियोगिता में विजेता पिथौरा एवं उपविजेता बागबाहरा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता बागबाहरा, रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता पिथौरा रही। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उर्मिला निर्मलकर पिथौरा एवं द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर बागबाहरा द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर ने प्राप्त किया। तवा फेंक में सीमा ठाकुर पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीतांजलि सरायपाली एवं ममता धीवर महासमुंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लीकेश्वरी साहू महासमुंद एवं द्वितीय स्थान जानकी यादव बागबाहरा ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान दिनेश्वरी यादव एवं द्वितीय स्थान ममता धीवर महासमुंद ने प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं महासमुंद उप विजेता रही। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बसना एवं उप विजेता महासमुंद रही रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता बागबाहरा एवं उपविजेता सरायपाली रहीं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन योजना छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी खिलाड़ियों को दी गई। आयोजन को सफल बनाने में एवन कुमार साहू, हेमसागर केवर्त्य, भूपेंद्र प्रधान, सुधीर प्रधान, रंभा साहू, कुसुम यादव, वंदना देवांगन का सहयोग रहा। निर्णायक कुबेर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, डॉ. सुनील भोई का सहयोग रहा। मंच संचालन एवन कुमार साहू एवं सभी का आभार व्यक्त डॉ. सुनील भोई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button