छत्तीसगढ़

खो खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में ग्राम मुनगाशेर बना विजेता।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आभा चंद्राकर बागबाहरा बनीं विजेता।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024- 25 का आयोजन मिनी स्टेडियम सुनसुनिया विकासखंड बागबाहरा में आयोजन प्रभारी वंदना देवांगन द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें एथलेटिक्स, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित किया गया। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक शामिल महिला खिलाड़ी हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव विशिष्ट, सुरेखा कंवर, मधु यादव, डॉली ध्रुव, रक्षा हॉस्टल अधीक्षक कस्तूरबा विद्यालय, कुंज लता गायकवाड, निराशा ध्रुव, रेखा, अंजली शर्मा नेहरू युवा केंद्र उपस्थित थे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कावेरी साहू ग्राम बकमा ने प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आभा चंद्राकर बागबाहरा ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल में बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता एवं खो खो प्रतियोगिता में ग्राम मुनगाशेर ने प्राप्त किया एवं 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में कबड्डी निर्णायक कमलेश साहू कस्तूरबोड, मिथिलेश दिवान घोंच, वंदना देवांगन, कुसुम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता विकासखंड महासमुंद का आयोजन 9 दिसंबर सुबह 10 बजे से खेल मैदान तुमगांव में आयोजित किया जाएगा। जिसमें एथलेटिक्स, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल एवं तीरंदाजी खेल में विद्यालय, महाविद्यालय के साथ खेल संघ व इच्छुक महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button