Blogछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोरिंग, बागबाहरा के खिलाड़ी कोंडागांव रवाना।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन कोंडागांव में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14,17,19 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग में तीरंदाजी एवं मलखंभ खेल में शामिल होंगे एवं 19 वर्ष बालक फुटबॉल में शामिल होंगे। दल के साथ प्रशिक्षक व मैनेजर व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी शामिल हैं जिले से शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भोरिंग, बागबाहरा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले के सभी खिलाड़ियों को विद्यालय महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड महासमुंद येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, डॉ. विकास अग्रवाल, एवन कुमार साहू, हिरेंद्र देवांगन, अरविंद छाबड़ा, डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button