Blogछत्तीसगढ़

बोलबम कांवरियों की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा ,अभिनन्दन

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द | 26 जुलाई को श्वेतगंगा बम्हनी से जल लेकर गंधेश्वर महादेव सिरपुर के लिए जाने वाले शिव भक्त कांवरियों की भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनेकों स्थानों पर स्वागत अभिनन्दन करते हुए उन्हें जलपान और स्वल्पाहार कराया | भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ,कृषि बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ,शहर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ,नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी की उपस्थिति में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्वेतगंगा बम्हनी से लेकर महासमुन्द के शारदा मन्दिर तंक विभिन्न स्थानों में बोलबम कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए स्टाल ,पंडालों में भक्तिमय गीत संगीत और भजनों के कार्यक्रम के बीच मिष्ठान,जलपान ,स्वल्पाहार में सहयोग प्रदान किया | इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष राजेंद(राजू) चंद्राकर महामंत्री मीना वर्मा आनंद साहू पंकज चंद्राकर सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button