Blogछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुन्द इकाई के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्दराष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुन्द इकाई के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा वाहिनी के प्रदेश मंत्री एवं न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वाहिनी जिला अध्यक्ष शरद मराठा, पार्षद पियुष साहू, भाजपा नेता गण  घोष, गोविन्द ठाकुर  मुन्न साहू,हिन्दू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थिति थे ।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भगवान राम की प्रतिमा पर पूजन कर दीप प्रज्जवल्लित किया संगठन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने संगठन को बधाई देते हुये कहा कि सनातन धर्म के प्रचार में संगठन का बड़ा योगदान है। आज भारत देश हिन्दू राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है इसमें आप सभी की मेहनत है भगवान राम ने मर्यादा का पाठ पढ़ाया तो भगवान कृष्ण ने नेतृत्व सिखाया ऐसे विश्व प्रसिद्ध भगवान की जन्मस्थली भारत देेश है जो गौरव की बात है। हिन्दू वाहिनी के प्रदेश मंत्री न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का उद्देश्य हिन्दू राष्ट्रवाद पर आधारित है हिन्दू समाज को संगठित मजबूत और उनके हितों की रक्षा करने के लिए बनाया गया है दूनिया भर में यह संगठन बड़ा आकार ले रहा है । वाहिनी के जिला अध्यक्ष शरद मरठा ने कहा कि आज स्थापना दिवस पर तीन राम टोली भजन कर रही है इस संगठन को ऐसे रामभक्तों को जोड़कर मजबूत बनाना है महिलायें भी इसमें ज्यादा से ज्यादा जुड़े । संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा ने आभार व्यक्त किया । राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री मंजुला शर्मा, जिला प्रवक्ता हेमलता केशरवानी, मिडिया प्रभारी सीता यादव, प्रतिभा यदु, बिन्दु निषाद, रीमा शर्मा, लता यादव, उपासनाा यादव, सुरेखा शर्मा सत्रुघन सिन्हा बड़ी संख्या में भंजन मंडली उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button