Blogछत्तीसगढ़

धार्मिक गरिमा एवं आस्था की अनदेखी कर एक भिन्न सभ्यता, अमर चंद्राकर

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद सिरपुर माघी पूर्णिमा (01-02 फरवरी 2026) के अवसर पर आयोजित सिरपुर महोत्सव में प्राचीन धार्मिक आस्था एवं गंधेश्वर महादेव मंदिर की उपेक्षा के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस

सविनय निवेदन है कि माघी पूर्णिमा जैसे अत्यंत पावन एवं धार्मिक महत्व के पर्व दिनांक 01 फरवरी 2026 के अवसर पर आयोजित सिरपुर महोत्सव में हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं विशेष रूप से गंधेश्वर महादेव भगवान शिव के प्राचीन मंदिर से जुड़ी जन-आस्था को जिस प्रकार दरकिनार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।

सिरपुर केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवित धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। माघी पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालु गंधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन एवं पूजन हेतु पहुँचते हैं। ऐसे पावन अवसर पर मंदिर की धार्मिक गरिमा एवं आस्था की अनदेखी कर एक भिन्न सभ्यता एवं विचारधारा के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देना, स्थानीय श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ प्रतीत होता है।

इसी विषय को लेकर क्षेत्र की जनभावनाओं, धार्मिक संगठनों की आपत्तियों तथा वस्तुस्थिति को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से जनमानस के समक्ष रखने हेतु एक  आयोजित की जा रही है।जन जन तक पहुंचाने अमर चंद्राकर, राशीश्रिभुवन, महिलाएं,जय पवार, थनवार यादव, आदि ग्रामीण उपस्थित थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button