छत्तीसगढ़

खुद को जंजीरों से जकड़कर गिरफ्तारी देने पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्तायुकां प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन

सभी की गिरफ्तारी के बाद दोपहर 2 बजे युकां जनों को पुलिस ने छोड़ा

कुंजूरात्रे महासमुंद महासमुंद। बलौदाबाजार आगजनी मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, आरंग विस अध्यक्ष अजीत कोसले, बलाैदाबाजार विस अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेष बंजारे सहित निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया।आज युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व नपा सभापति निखिलकांत साहू के नेतृत्व में युकां जनों ने जेल भरो आंदोलन किया. जिसमे सौरभ लोधी अध्यक्ष विधानसभा महासमुंद, ताम्रध्वज बघेल अध्यक्ष बाग़बहरा प्रमुख अपने युवा साथियो साथ शामिल हुए। जिले के युकां जन सुबह 11 बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। । सभा पश्चात युकां जनों ने सिटी कोतवाली की ओर रूख किया। निखिलकांत सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने आप को जंजीरों में जकड़कर थाने के समक्ष गिरफ्तारी देने उपस्थित हुए। जहां कड़े सुरक्षा व सैकड़ों पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में थाने के सामने मेन रोड पर ही उन्हें रोक लिया गया। युवा कांग्रेसी थाना अंदर जाने व गिरफ्तारी देने अड़े रहे। इस बीच थाना परिसर के बाहर मुख्य गेट को लाॅक कर दिया गया था। दर्जनों स्टापर व बैरक बनाकर थाना परिसर काे छावनी में तब्दील कर दिया गया था । नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेसी गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। इस बीच पुलिस व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की, झूमा-झटकी भी हुई। प्रदेश महासचिव  साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरदस्ती उठाकर बस में डाला। तथा अस्थाई जेल के रूप में मिनी स्टेडिमय में उन्हें करीब 2 घंटे बिठाए रखा। जहां सभी की बारी-बारी गिरफ्तारी हुई। दोपहर 2 बजे सभी को अस्थाई जेल मिनी स्टेडियम से रिहा किया गया। इस दाैरान  साहू ने कहा कि 8 माह के कार्यकाल में भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फ्लाॅप साबित हुई है। इन 8 महीने में एक भी विकास कार्य नहीं हुए। सरकार का प्रशासन पर अंकुश नहीं है। प्रशासन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। बलाैदाबाजार की घटना भी प्रशासनिक अकर्मण्यता हिस्सा है। समय रहते समाज के भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाले कृत्य करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाती तो उक्त घटना नहीं घटती। पूरे प्रदेश में सरकार की सुस्त रवैये से आक्रोश है। और इसी से क्षुब्ध सरकार ने अपनी कमजोरी छिपाने विधायक देवेंद्र यादव पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। यही नहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित निर्दोष लोगों को भी द्वेषपूर्ण कार्रवाई के तहत परेशान करने का काम किया जा रहा है।

जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से शाहबाज़ राजवानी,रत्नेश साहू,शुभम चंद्राकर, राधेश्याम यादव,अक्षय साकरकर, युवराज साहू,मोहित यादव, फलेन्द्र निषाद, रफीक रज़ा, घनश्याम साहू,अब्दुल सुफियान,अन्नू चंद्राकर,दामू साहू, मोहित यादव,मोनू चंद्राकर, होरिलाल साहू, हिमांशु सींग,उदेश्य सिंह,अज़हर खान,हर्ष चंद्राकर अभिषेक यादव गोलू निर्मलकर सनी दुआ निमेष कलाई जीतू चौहान सीतेश साहू,शिव शंकर साहू,सलीम खान,प्रियांशु चंद्राकर,सोमेश्वर साहू, बबलू कन्नौजे,…. सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

====================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button