रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद की जनता से अनुरोध, सब मिलकर शहर को 100 फीसदी हेलमेट नियम का पालन करने वाला शहर बनाए।
लगातार जारी है बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चलान की कार्यवाही।
प्रारंभ में सिर्फ रिपीट ऑफेंडर्स पर ही की जा रही है e चलान की कार्यवाही।
3 बार बिना हेलमेट के कैमरे में कैद गाड़ियों पर अभी तक हुई है कार्यवाही।
12 मार्च से कैमरे में कैद सभी वायलेटर्स का होगा e चलान।
वाहन मालिक सुनिश्चित करे कि उनकी दुपहिया वाहन जो भी चलाए, हेलमेट के साथ चलाए, e चलान की कार्यवाही वाहन मालिक पर ही होगी।
जनसहयोग और जन जागरूकता से महासमुंद को अनुशासित बाइक चालकों का शहर बनाए।
बहुत जल्दी ही सरायपाली, बसना और बागबाहरा में भी शुरू होगी चलान की कार्यवाही।
हेलमेट नही पहनने से होने वाली दुर्घटनों की रोकथाम हेतु दिनांक 08.03.2026 से महासमुंद शहर में ई-चालान की कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें *पहले दिन 73 रीपिट ऑफेंडर का ई-चालान काटा गया है,* यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी परंतु महासमुंद पुलिस की जनता से अनुरोध है की सब मिलकर शहर को 100 फीसदी हेलमेट नियम का पालन करने वाला शहर बनाए, इसलिए जब भी अपने घर से दोपहिया वाहन लेकर निकले तो हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनकर निकले।

