राष्ट्रीय शालेय टेनिस प्रतियोगिता दिल्ली के लिए 03 खिलाड़ियों का चयन।
हाॅकी में बेमचा के 02 खिलाडियों का राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में चयन।
रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 27 से 31 जनवरी 2026 तक रांची झारखण्ड़ में आयोजित किया गया है, जिसमें हाॅकी 17 वर्ष बालक वर्ग में शास. उ.मा.वि. बेमचा महासमुंद के 02 खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। जिले के चयनित खिलाड़ियों में डोगेश निषाद पिता जवाहरलाल निषाद कक्षा 11 एवं गणेश सेन पिता कुमार सेन कक्षा 10 में अध्ययनरत है। खिलाड़ियों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 23 से 25 जनवरी तक कोरबा में आयोजित किया गया, जिसके पश्चात् प्रदेश की टीम रांची के लिए रवाना हई। खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संस्था को खेल सामग्री प्रदाय किया गया है जिससे हाॅकी खेल बेमचा महासमुन्द में डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी के माध्यम से नियमित अभ्यास करते है। यह खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक अभ्यास करते हुए कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल हुए है तथा
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेमचा के 02 खिलाड़ियों के चयन होने पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर, राजेश दिवान, दुलामनी रौतिया, प्राचार्य एस एल पाटकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति लखनू निर्मलकर, विनोद वर्मा, सम्मत स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दमहासमुंद – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया गया है, जिसमें टेनिस 19 वर्ष बालक एवं बालिका आयु वर्ग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिड़ियम स्कूल नयापारा महासमुन्द से नवीन यादव, स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद से गौतम एवं शास. उ.मा.वि. परसुली बागबाहरा महासमुंद से टिकेश्वरी साहू का चयन हुआ हैं। छत्तीसगढ़ टीम के साथ जिले की अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक सेजेस हिन्दी महासमुन्द शामिल है। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर दुर्ग में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित किया गया, जिसके पश्चात् प्रदेश की टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में नवीन, गौतम साहू एवं टिकेश्वरी के चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाईड ऐतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, नंद किशोर सिंहा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य सेजेस अंग्रेजी माध्यम नयापारा अमी रुफ़स, प्रमोद कन्नौजे, व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा व स्टॉफ, स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम व प्राचार्य आदर्श विद्यालय हेमेंद्र आचार्य व समस्त स्टॉफ, समस्त व्यायाम शिक्षक, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. सेवन मानिकपुरी, रोशनी ध्रुव, निलिमा राजपूत, हिरेंद्र साहू, रोशनी ध्रुव, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे आदि ने शुभकामनाएं दीं।