Blogछत्तीसगढ़

बढ़ते गर्मी को देखते स्कूलों को सुबह पाली मेँ लगाए जाने की मांग

प्रदेश में बढ़ती गर्मी एवं लू के बढ़ने को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य मेँ प्रतिकुल प्रभाव होता है।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन करने की मांग की है। स्कुल शिक्षा विभाग प्रशासन को पत्राचार कर शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है l प्रदेश के विभिन्न जिलों में गर्मी का तापमान अधिकतम की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश मेँ शालाए दो पाली मेँ संचालित की जा रही है द्वितीय पाली मेँ लगने वाले स्कूलों मेँ दोपहर के समय स्कूल से घर लौटते वक्त बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक (लू लगना) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छोटे बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शासन स्कुल शिक्षा विभाग से निम्नांकित बिंदुओं के आधार पर शालाओं के संचालन का आग्रह किया है l

राज्य मेँ शालाओं का संचालन सुबह सिर्फ एक पाली मेँ किया जाए l समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक नियत किया जाए। प्रदेश के समस्त शासकीय अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह की एक पाली में संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने उम्मीद जताई है कि विभाग बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, मुकतेश्वर देवांगन, तिलक यादव, फारूक कादरी, देवेंद्र साहू, अनुराग श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, रविंद्र मरकाम, करीम खान, अतुल मिश्रा, विजय वर्मा, अरुण ध्रुव, जिला अध्यक्ष, चंदू चंद्राकर धमतरी, अर्जुन क्षत्री, जांजगीर, एम आर खान, गरियाबंद, दिलीप तिवारी, महासमुंद, शेखर पाण्डेय, बिलासपुर, दिलीप चंद्रवंशी, कवर्धा, सुचिन वर्मा, बलौदाबाजार, आदि जिला अध्यक्ष एवं संघ पदाधिकारियों ने राज्य मेँ शाला समय सुबह पाली मेँ लगाए जाने की मांग की है l

चंद्रशेखर तिवारी

प्रांताध्यक्ष

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button