रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द जिले में सभी थाना/चौकी में 75 फिक्स पॉंइट, 15 पेट्रोलिंग, 38 हेल्पलाईन टीम, 05 ए0डी0 स्क्वाड सहित 350 जवानो की लगाई गई है ड्यूटी।
विगत 05 दिवस मे 106 गांवो में दबिश देकर लगभग 3000 किलो महुआ पास लहान का किया गया नष्टीकरण।
अवैध महुआ शराब के विरूद्ध जारी अभियान के तहत् 10 लाख 53 हजार 735 रूपये कीमत का 4233.110लीटर की अवैध शराब किया गया जप्त।
आबकारी एक्ट के तहत् 290 प्रकरणो में 339 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई की कार्यवाही।
सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने और पिलाने वाले 35 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
सभी थाना/चौकी के 77 निगरानी, गंण्डा, बदमाशो का थाना तलब कर दी गई समझाईश। शांति व्यवस्था भंग करने वाले 22 व्यक्तियो के विरूद्ध की गई धारा 170 बीएनएसस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
35 लोगो को कराया गया है बाउंड ओव्हर
सभी थाना चौकी क्षेत्र मे सार्वजनिक, संवेदनशील, भिड़भाड़ वाले क्षेत्रो में किया गया फ्लैग मार्च, पैदल मार्च, मोटर साईकिल पेट्रोलिंग।
यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु मोटर व्हीकल एक्ट की तहत कुल 700 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
जिला पुलिस महासमुंद आमजन से अपील करती है की कृपया यातायात नियमो का पालन करे, सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखे , सुरक्षित होली मनाये किसी के ऊपर जबरन रंग न लगाए , शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सुक्षाकर्मियो का सहयोग करे