रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द ग्राम बेलटुकरी (तुमगांव) जिला महासमुन्द निवासी संजय डहरिया पिता लखनलाल डहरिया ने देश की सबसे कठीन सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) उत्तीर्ण की जिसमें 940 वीं रैंक प्राप्त की है। प्राथमिक शाला से होनहार छात्र रहे जिनकी 6 से 12 तक की पढ़ाई रायपुर के नवोदय विद्यालय में हुआ जहां 12 के टापर रहें। वे डाक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे और पहली बार में डेंटल सीट में नाम भी आ गया परंतु वे एमबीबीएस बनने की चाह रख रहे थे लेकिन कुछ लोगों के सलाह से शिक्षाकर्मी बन गये और यही से एक नौकरी छोड़ दुसरी नौकरी करते बढ़ते गए। महासमुंद के पोस्ट मास्टर से एसबीआई के नौकरी छोड़कर युपीएससी की तैयारी में जुट गए स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी हार नहीं मानी और आज अंततः वे अपने इच्छाशक्ति धैर्यता कठिन परिश्रम से युपीएससी के परीक्षा परिणाम में सफल हुए। संजय डहरिया जी अभी रायपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी में कड़ी मेहनत किए हैं। हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आपके आईएएस में जगह मिल जाने की कामना करता हुं।