Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद के विकास का नवोदय : मुख्यमंत्री से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  विष्णु देव साय जी द्वारा प्रस्तुत बजट ने महासमुंद जिले के विकास के क्षितिज पर संभावनाओं का नया सूर्योदय किया है। लगभग 4000 करोड़ रुपये से अधिक की बहुप्रतीक्षित सौगात के साथ जिले के सर्वांगीण विकास की ठोस आधारशिला रखी गई है।

इसी ऐतिहासिक निर्णय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  येतराम साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

बजट में शिकासेर–कोडार नगर लिंक सिंचाई परियोजना के लिए 3047 करोड़ रुपये, सिरपुर मोहमेला बराज हेतु 690 करोड़ रुपये तथा सिरपुर के समग्र विकास के लिए 42 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। यह केवल वित्तीय घोषणाएँ नहीं, बल्कि किसानों के खेतों में हरियाली, युवाओं के लिए अवसर और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दूरदर्शी पहल है।

इसके अतिरिक्त रायतुम–अचानकपुर, रेवा–बिहाझर तथा भोरिंग–अच्छोला मार्ग सहित विभिन्न सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण का प्रावधान कर आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह निर्णय निस्संदेह महासमुंद जिले के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  येतराम साहू, जिला महामंत्री  थान सिंह दीवान, जिला पंचायत सभापति  रवि फरोधिया, जिला मीडिया प्रभारी  आनंद साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  पंकज चंद्राकर,  भूपेश साहू एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सक्षम एवं संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के स्वर्णिम पथ पर अग्रसर है, और महासमुंद को मिली यह ऐतिहासिक सौगात आने वाले वर्षों में समृद्धि, सुशासन और प्रगति का सशक्त प्रतीक बनेगी।

जिला मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी, महासमुंद,आनंद साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button