संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद। भारी बारिश और वर्षाकाल के बीच रायपुर के ग्राम नकटी में 85 से अधिक गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर किए जाने के खिलाफ आज महासमुंद में कांग्रेस का भारी आक्रोश फूटा। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में स्थानीय नेहरू चौक पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और आक्रोश नजर आया।
आधी रात बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा हो कम: द्वारकाधीश यादव
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा कि इस कड़कड़ाती बारिश और वर्षाकाल के समय गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीयता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। नकटी गांव के असहाय परिवारों के साथ आधी रात को जो बर्बरतापूर्ण और दमनकारी कार्रवाई की गई है, उसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए, वह कम है। एक तरफ सरकार कल्याणकारी होने का ढोंग करती है, वहीं दूसरी तरफ इस भीषण मौसम में मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़कों पर रहने के लिए मजबूर कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और पीड़ितों को न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
नेहरू चौक पर आयोजित इस उग्र प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान उपस्थित जनसमुदाय और कांग्रेस पदाधिकारियों में शासन के इस कृत्य के प्रति गहरा गुस्सा साफ देखा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक सुर में पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, जिला प्रभारी महामंत्री हरदेव ढिल्लों, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहु, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, राशी त्रिभुवन महिलाग,मनोज कांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, गणेश शर्मा, सोमेश दवे, भरत ठाकुर, फिरोज मेमन, गिरीश पटेल, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, दिव्येश चंद्राकर, जसबीर ढिल्लों, तुलसी साहू, ताम्रध्वज बघेल, संतोष पटेल, नितेंद्र बैनर्जी, सोनम रामटेके, पार्षद गुलशन साहु, पार्षद जय देवांगन, टोमन सिंह कागजी, तबरेज खान, तरूण साहू, देवेश शर्मा, डॉ एजाज नकवी, गोपी तारक, अनीश राजवानी, भोलेनाथ गंधर्व, साहिल सरफराज, अशोक अग्रवाल, सहजान पाशा, राजेश सिन्हा, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, बिट्टू साहू, लोकेश मांझी, युवराज साहू, सुरेंद्र ठाकुर, भानु सोनी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थि
त थे।
