Blogछत्तीसगढ़

संपन्न “संविधान रक्षा मार्च “की सफलता सत्तारूढ़ सरकारों की नीतियों की असफलता का साक्ष्य ,राशि

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द प्रदेश कांग्रेस की आव्हान पर संपन्न हुए संविधान रक्षा मार्च की सफलता केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के नीतियों खिलाफ बढ़ते आक्रोश का परिचायक व कांग्रेस के संघर्ष को जन

समर्थन का परिचायक है l उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की समन्वयक पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमति राशि त्रिभुवन महिलांग ने विज्ञप्ति में कही l

श्रीमति महिलांग ने आगे कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार द्वारा स्व अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान के साथ विभिन्न एजेंसियों को साथ मे लेकर खिलवाड़ नीतियों में परिवर्तन कर अपनी सत्ता को दीर्घ कालीन समय तक बरकरार रखने की गहरी साजिश कर रही है जिसके चलते प्रदेश सहित संपूर्ण देश के जनमानस आक्रोश व्याप्त है और लगातार इसमें बढ़ोतरी भी लगातार हो रही है lकांग्रेस नेत्री श्रीमति महिलांग ने आगे कहा कि संविधान में परिवर्तन लोकतंत्र की नीतियों से खिलवाड़ के विरोध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संघर्ष रत है जिसे जनता ने समर्थन व सहयोग दिया है वह एक अविस्मरणीय कार्य है व हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय व प्रेणादायक है lश्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि जब तक वर्तमान सरकारों द्वारा संविधान की नीतियों से खिलवाड़ व नीतियों में परिवर्तन की कोशिश की होती रहेगी हम सभी कांग्रेस जन इसका पुरजोर विरोध गांधी वादी तरीके से वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में करते रहेंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button