संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। पीएम श्री शासकीय बृजराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में संचालित समर कैंप के अंतर्गत आज बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा आकर्षक सेल्फी जोन का निर्माण किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसकी सजावट की और खुशी के साथ सेल्फी लेकर अपनी रचनात्मकता का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान डीएमसी श्री रेखराज शर्मा , एपीसी श्रीमती संपा बोसएवं SMC अध्यक्ष श्री अशोक नामदेव
का विद्यालय आगमन हुआ। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न क्राफ्ट मॉडल, पक्षियों के लिए बनाए गए घोंसलों एवं जलपात्रों का अवलोकन किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया।इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों के साथ नाश्ता कर आत्मीय संवाद किया। समर कैंप में आयोजित योग एवं जुम्बा गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगाभ्यास और जुम्बा प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया।समर कैंप के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित की जा रही है। विद्यालय परिवार ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।