संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद के ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सतनाम भवन तुमगांव में प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे के मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष विजय बंजारे के अध्यक्षता तथा ब्लॉक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर रखा गया।
बैठक में प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे ने जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की कार्यों की समीक्षा करते हुए सामाजिक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी व कार्य करने प्रशिक्षण देते हुए।सामाजिक सुधार हेतु प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए 15 बिंदुओं को गांव गांव तक अमल कराने पर विशेष अपील करते हुए कहा कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का गठन जब से हुई है तब से रचानात्मक कार्यों पर विशेष कार्य कर रही है। तथा प्रदेश के सभी जिलों में सामाजिक एकीकरण की दिशा में छोटे छोटे संगठन समिति के साथ समन्वय स्थापित करने की पहल कर रही है।जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने समाज की गौरवशाली आदर्श पहचान को बनाए रखने मे प्रमुख बाधक सामाजिक बुराईयों का परित्याग करने व गांव स्तर पर समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती ने महासमुंद ब्लॉक के सभी गांवों में ग्राम ईकाई का गठन कर सर्वे करने व अठगंवा कमेटी के पदाधिकारीयों का मनोनयन शीघ्र करने की बात कही। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर झलप में 1दिसम्बर को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग की अपील किया।
जिला सचिव रेखराज बघेल ने गुरु घासीदास जयंती पर गांव गांव में फिजुल खर्ची आयोजन लड़ाई झगडें पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश के आदेश का पालन करने प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गुरु घासीदास जयंती की आयोजन एक ही दिन 18 दिसंबर को करने व सादगी के साथ मनाने की पहल करने के साथ जिला स्तर पर अपील भी किया। हर साल की भांति जयंती के पूर्व बाबा जी के शोभायात्रा सभी सामाजिक संगठनों के समन्वय से एक ही दिन निकालने व रक्तदान शिविर में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित कर सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नुतन कुर्रे,के सोनटके,खोशिल गेंड्रे, चिंता साय,सहसचिव भोजनाथ मधुकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सेतलाल खुंटे,हेमन कुमार ढीढी,पंचकुमारी योगी, महासमुंद ब्लॉक कार्यकारिणी के चंद्रकला जांगड़े, पुरन बघेल,बेदराम गिलहरे,योगेश गेंड्रे, कीर्ति बघेल, मेघराज चंद्रसेन,अजय मालवीय,लक्ष्मण रात्रे,भरत गेंड्रे,निशा जोगी, बागबाहरा ब्लॉक से कृष्ण कुमार नारंग अध्यक्ष,शैल कुमारी मन्नाडे उपाध्यक्ष, ललिता अवडे़,दुकाला मांडले,पिथौरा ब्लॉक से तरुवर कोसरिया अध्यक्ष, मुकेश मधुकर, सहदेव घृतलहरे एवं गोवर्धन खुंटे, कृष्णा भारती, किशोर लहरें, संतराम मन्नाडे भंडारी , शिक्षा प्रकोष्ठ से राजेश रात्रे जिलाध्यक्ष,देव कुमार खुंटे महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

