Blogछत्तीसगढ़

कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द। वार्ड क्रमांक 5 नयापारा में उत्कलवासियों द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ एवं भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर देवीचंद राठी ने उत्कल समाज के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्कलवासियों द्वारा इस पर्व को विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा के तीन दिन पूर्व से ही भगवान जगन्नाथ एवं शिवपुत्र कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों और अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उत्कल समाज में इस पर्व को ‘बोइता वंदना’ के रूप में मनाने की परंपरा है।

उन्होंने कहा कि इस पर्व पर समाज की मातृशक्ति ब्रह्म मुहूर्त में नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में पहुंचकर स्नान करती हैं तथा दीपदान कर पूजा-अर्चना करती हैं। कार्तिक मास में दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में धार्मिक चेतना एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button