संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद ,25 नवम्बर//राज्य शासन, के निर्देशानुसार
26 नंवबर 2026 को जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं , युवा संगठन और अन्य सार्वजनिक संस्थाओं के जनभागीदारी के साथ प्रातः 11:00 बजे, भारत के संविधान की प्रस्तावना/ उद्देशिका का सामुहिक पठन कर “संविधान दिवस” मनाया जाना है।
कलेक्टर विनय लंगेह ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश का अनुपालन करते हुए “संविधान दिवस” मनाने कहा है।