Blogछत्तीसगढ़

9 से 18 वर्ष के 100 मीटर दौड़ में खुशी प्रधान, 400 मीटर दौड़ में प्रिया बनीं विजेता।

18 से 35 वर्ष के 100 मी. एवं 400 मी. दौड़ में कांति निषाद बनीं विजेता।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण, महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खटखटी विकासखंड बसना में किया गया, जिसका शुभारंभ प्रतिभा पब्लिक स्कूल खटखटी में खुशबू अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत बसना के मुख्य आतिथ्य में किया गया। खुशबू अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न खेलों में आज देश की बेटियों ने राष्ट्र का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि दीपा अरुण साहू ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष में आयोजित की गई, जिसमें विकासखंड की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग अंतर्गत 100 मी. दौड़ में खुशी प्रधान दुरुगपाली विजेता रहीं। 400 मी. दौड़ में प्रिया बोली सेजेस हिंदी माध्यम बसना विजेता रहीं। तवा फेंक में लक्ष्मी सिदार सेजेस हिंदी माध्यम बसना विजेता रहीं। इसी तरह 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत 100 मी. और 400 मी. दौड़ में कांति निषाद स्व. पं.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तवा फेंक में गोमती जगत स्व. पं.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक खेलों के अंतर्गत खो-खो 9-18 वर्ष आयु वर्ग में पू.मा.शाला दुरुगपाली विजेता रही। रस्साकसी 9-18 वर्ष आयु वर्ग में सेजेस हिंदी माध्यम बसना और वॉलीबॉल में सेजेस अंग्रेजी माध्यम बसना ने बाजी मारी। इसी तरह 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के खो-खो और रस्साकसी में स्व. पं.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना ने जीत दर्ज की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना एवं अध्यक्ष स्काउट गाइड ने कहा कि नीलांचल सेवा समिति हमेशा से ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करती रही है और यह आयोजन प्रमुखता से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का एक मंच है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। बतौर मुख्य अतिथि राकेश डड़सेना सभापति नगर पंचायत बसना और मंदाकिनी सिदार क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय बसना खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष मेहरुन्निसा खातून प्राचार्य प्रतिभा पब्लिक स्कूल खटखटी ने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के विकास खण्ड नोडल भूपेन्द्र प्रधान ने बताया कि यहां के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक शम्भूनाथ प्रधान, कुबेर प्रधान, सत्यनारायण ठाकुर, दुर्योधन पटेल, रुपधर पटेल, कन्हैयालाल भोई, जौशिक सामल, तुसारकांत सिन्हा, सुदाम नायक, गुलशन साव, अंजली साहू, संगीता, चित्रा एवं सपना का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button