रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री व वार्ड 29 की पार्षद श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का स्वागत करते हुए कहा कि यह अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज “नारी शक्ति” केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया।
शुभ्रा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से महिलाओं की उत्थान, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही परिवार व समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभाने का अवसर मिला है। अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश व राज्य के संचालन में महिलाओं की भूमिका को आैर मजबूत बनाएगी। श्रीमती शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिन्होंने महिलाओं के जीवन के हर पहलू को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना तथा लखपति दीदी योजना के माध्यम से समूह की महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की नेतृत्व में बढ़ती भागीदारी से विकास अधिक संतुलित, समावेशी और टिकाऊ होगा। यह अधिनियम “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुभ्रा ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से समाज के सभी वर्गों, मातृशक्ति में उत्साह व हर्ष का माहाैल है।