संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को संध्या 7:00 बजे से पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर बुराई के प्रतीक 40फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिंह जी, पर्व विधायक विनोद चन्दकार ,पुर्व विधायक डां विमल चौपड़ा, जिला अध्यक्ष येत राम जी पुर्व जिलाध्यक्ष डां राश्मी चन्दकार कर्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. निकीलकांत साहू जी और सभी का र्काय कार्म और मुख्य नगरपालिका अधिकारी थे के दिशा-निर्देशों के तहत दशहरा मैदान रावन भाठा की साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा का कार्य तेजी से जारी है ताकि आरंगवासियों को एक बेहतरीन और व्यवस्थित उत्सव देखने को मिले।इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण, सुबह से ही मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन का कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद, मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ-साथ ज्योत-जंवारा विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा महासमुन्द नगर भक्तिमय और पावन माहौल में डूबा नजर आ रहा है।आज दशहरा मेला स्थल का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कान्त साहू उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद महासमुन्द एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, कलेक्टर विनय कुमार लंगेव,, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था,मेले में आवागमन हेतु सुगम मार्ग,साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ,भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्था,मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, ताकि श्रद्धालु एवं नागरिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में दशहरा पर्व का आनंद ले सकें। नगर पालिका अध्यक्ष ने हाई स्कूल दशहरा मैदान में होने वाले इस मुख्य आयोजन में महासमुन्द वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
