संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य श्री अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में विज्ञान गणित क्लब के द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की 95 वीं जयंती मनाई गई। श्री कलाम के विज्ञान ,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को छात्र अध्यापकों द्वारा सेमिनार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पीपीटी के माध्यम से वक्ताओं ने श्री कलाम के जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। रंगोली, पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल का प्रस्तुतीकरण भी डीएलएड के छात्र अध्यापकों द्वारा किया गया। प्राचार्य अरुण प्रधान , सहायक अध्यापक कौशलेष सिंह ने कहा श्री कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। यदि हम उनके कार्यों का एक कण भी अपने जीवन में उतार पाए तो हमारा यह कार्यक्रम सफल होगा। श्रीमती सुलभा द्विवेदी ने डॉक्टर कलाम के बचपन के संस्मरण सुनाए। श्री संतोष साहू श्री टेक राम सेन श्री किरण कन्नौज ने अपने वक्तव्य में कहा कि अभाव किसी को सफल होने से कभी नहीं रोक सकता। डॉक्टर कलाम का जीवन हमें यही सीख देता है। ईश्वर चंद्राकर ने उनके रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम समन्वयक दुर्गा सिन्हा ने कहा की डॉक्टर कलाम सभी छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं। सहायक प्राध्यापक श्री कौशलेश सिंह, श्रीमती सुलभा द्विवेदी, श्री संतोष कुमार साहू, श्री टेकराम सेन, श्री किरण कन्नौजे, श्रीमती सुमन दीवान, श्रीमती तिलोत्तमा प्रधान, श्रीमती झरना साहू, श्री ईश्वर चंद्राकर सहित सभी फैकल्टी मेंबर्स ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। सेमिनार में वैभव एवं लीलामृत प्रथम स्थान पर मुकेश पटेल द्वितीय एवं दामिनी चंद्राकर तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनु सिदार, द्वितीय खुमान ध्रुव एवं तृतीय स्थान पर मोनिका निषाद रहे। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में ग्रुप क्रमांक 1 तीसरे स्थान पर ग्रुप क्रमांक 4 दूसरे स्थान पर एवं ग्रुप क्रमांक 7 प्रथम स्थान पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप क्रमांक 7 तृतीय ग्रुप क्रमांक 4 एवं 1 द्वितीय स्थान पर एवं ग्रुप क्रमांक 3 प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ पदाधिकारी वेणु राम अजय, शिवा, रेनू भूमिका,नमिता,पिंकी, कमलेश, चित्रेन, वैभव प्रकाश, रुपेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन विज्ञान गणित क्लब प्रभारी श्रीमती दुर्गा सिन्हा ने किया एवं यह जानकारी सांस्कृतिक साहित्यिक प्रभारी टेकराम सेन ने दी।