संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद जिला हैंडबॉल के 07 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ शालेय हैंडबॉल बालक 14 वर्ष टीम में किया गया है….. जो की महासमुंद जिला की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे… महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव एवं कोच सैयद इमरान अली ने बताया कि विगत दिनों राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता जांजगीर चांपा में आ गई थी जिसमें महासमुंद जिला की टीम रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को चयन किया गया है…. चयनित खिलाड़ियों में आर्यन सोनी शिशु संस्कार केंद्र सैयद अरहम अली नीतीश साहू मुदस्सीर खान आर्यन वडे सक्षम शर्मा श्रेयांश उईके सभी गुड शेफर्ड विद्यालय महासमुंद सभी खिलाड़ी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कोचिंग कैंप जांजगीर चंपा के उपरांत दिमाग 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता उमरिया मध्य प्रदेश में भाग लेंगे… चयनित सभी खिलाड़ियों ने हैंडबॉल कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री बी एल देवांगन देवांगन सहायक संचालक श्री नंदकुमार सिन्हा सहायक जिला कीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल सिंह बंजारा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हिना डालेन गुड शेफर्ड विद्यालय के संस्थापक श्रीमती आनिता राव़टे शिशु संस्कार केंद्र के संचालक श्री मनोहर मेहंती नवनीत सिंह गुरु दत्ता आदित्य चंद्राकर कुमारी सोनिया बंदे एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दी…..