Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद में भाजपा के शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, मन की बात कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भाजपा शहर मंडल महासमुंद के निर्देशानुसार शिवभूमि भक्ति केंद्र, नयापारा के बूथ क्रमांक 196, 197 एवं 198 में शक्ति केंद्र प्रभारी देवीचंद राठी एवं सह-संयोजक गौरव राठी ने बैठक ली। बूथ क्रमांक 196 की बैठक बूथ प्रभारी फगवा पटेल, बूथ क्रमांक 197 की बैठक बूथ प्रभारी मैना कोसले तथा बूथ क्रमांक 198 की बैठक बूथ प्रभारी सारिका यादव के निवास पर आयोजित की गई।

बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 25 अप्रैल को सभी बूथ केंद्रों में आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बूथ सदस्यों के साथ वार्ड के आम नागरिकों को भी कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया।

शक्ति केंद्र प्रभारी देवीचंद राठी ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने पिछले एपिसोड में छत्तीसगढ़ की मुनगा भाजी का उल्लेख किए जाने तथा इसके उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी कही।

बैठक में बूथ प्रभारियों को संगठन के निर्देशानुसार बूथ समितियों के गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। तीनों बूथों पर 25-25 सदस्यों की बूथ समितियों का गठन हो चुका है। साथ ही, प्रत्येक माह सभी बूथ केंद्रों पर सदस्यों की बैठक आयोजित करने तथा सभी सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

देवीचंद राठी ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button