छत्तीसगढ़

सुनसुनिया परिक्षेत्र का गठन आनन्द व्यवहार बनें अध्यक्ष

कुजूरात्रे महासमुन्द बागबहार प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज ब्लाक कार्यकारिणी के नेतृत्व में सुनसुनसुनिया परिक्षेत्र के ग्राम सोनदादर,सुनसुनिया, दाबपाली, दावनबोड़, मनबाय, घुंचापाली, हरनादादर,बागबाहरा,बकमा,तेंदुलोथा ,बोहारडीह आमानारा ,कोमा,डोकरपाली ,सोनापुटी के समाज जनों की उपस्थिति में व जिलाध्यक्ष विजय बंजारे सचिव रेखराज बघेल, प्रवक्ता विजय मिर्चें,महंत किशुन पाटले,युथ जिलाध्यक्ष तरुण व्यवहार व शिक्षा प्रकोष्ठ के राधेश्याम निराला, चिंता कुर्रे , परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पुरानिक निराला युथ जिला सचिव तेजराम चौलिक के आत्थिय में सुनसुनिया के सामाजिक भवन में बैठक आयोजित किया गया।समाज को संबोधित करते हुए जिला सचिव रेखराज बघेल ने कहा कि समाज के ऊपर अन्याय अत्याचार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। व्यक्ति गत घटना घटित होने पर भी जातिगत तुल देकर वर्षों से निवासरत समाज के घरों को प्रशासन से राजनीतिक दबाव डलवाकर तोड़वाने आदेश पारित कराया जा रहा है। जो संविधान के विरुद्ध है । इसलिए समाज को गांव से अठगंवा-ब्लॉक-जिला व प्रदेश स्तर तक संगठित होने की जरूरत है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इसी तरह संगठित करने के साथ समाज में सभी क्षेत्रों में सुधार लाने हेतु काम कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने अठगंवा परिक्षेत्र के गठन से संबंधित नियमों को बताते हुए गठन बाबत सहमति लिया।उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से सुनसुनिया परिक्षेत्र के पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुएजगत पाल मन्नाडे बोहारडीह को सरंक्षक,आनंद व्यवहार हाथीगढ को अध्यक्ष तथा महेन्द्र कुर्रे सुनसुनिया, तिलक रात्रे बकमा,राजा कोसरिया डोकरपाली को उपाध्यक्ष,सचिव फूलदास पहाटिया बागबाहरा सहसचिव लामेशवर घृतलहरे सोनदादर,कोषाध्यक्ष राजा कुर्रे कोमा ,गीतेश ओगरे बागबाहरा को मिडिया प्रभारी एवं डायमंड ओगरे सुनसुनिया,देवदास ढीढी डोकरपाली,सीत सोनवानी मनबाय ,डीगेश बाघ बकमा, प्रकाश टोण्डेकर बागबाहरा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।सभी मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत अतिथियों द्वारा करते हुए समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चिंता साय, उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी व्यवहार, सचिव कार्तिक भारतद्वाज, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती चित्र रेखा टंडन, संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मोनेंद्र व्यवहार,भुखन कुर्रे व समाजजन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button