Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद में जय भवानी दुर्गोत्सव समिति ने आयोजित किया आम भंडारा

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। जय भवानी दुर्गोत्सव समिति, अंबेडकर चौक में श्री दुर्गा अष्टमी के हवन के उपरांत आम भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त भंडारे में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं एल्डरमेन पार्षद हनीश बग्गा शामिल हुए और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर चौक की समिति के सदस्यों द्वारा लंबे समय से क्वार नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। खास बात यह है कि समिति के सदस्य स्वस्फूर्त रूप से झांकी की सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं देते हैं।

श्री राठी ने मां दुर्गा से क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली एवं सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर बूलू सेवइ, दीपक सोनी, शुभम सोनी, राकेश मदनकार, राजेंद्र चंद्राकर, सुरेश सोनवानी, गोलू मदनकार, कमल राठी सहित समिति के अन्य सदस्य भंडारे में सेवा देते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button