रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 07 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 290.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 282.15 मिलीमीटर, महासमुंद में 249.8 मिलीमीटर, बसना में 239.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 234.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 199.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 07 जुलाई को 49.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 75.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 54.1 मिलीमीटर, बसना में 50.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 48.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 37.3 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 33.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Related Articles
पुलिस को चकमा देने के लिये कनकी चावल बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा 02 अन्तर्राज्जीय गिरफ्तार फ्तार।
6 September 2024
गुरुघासीदास जयन्ती पर कुशगढ में प्रतिभा सम्मान कसडोल विकास खण्ड कसडोल के अंतिम छोर केग्राम कुशगढ में
23 December 2024
हीरा लाल ने पहचान कर बताया कितने का नोट हैं
29 February 2024
Check Also
Close