Blogछत्तीसगढ़

कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय धरना एवं सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम आज।

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद: छत्तीसगढ़ मे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध व लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रही है। आज दिनांक 21 अप्रैल सोमवार को प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी रायपुर में जुटेंगे तथा गांधी मैदान में प्रदेश स्तरीय धरना में शामिल होंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जाएंगे जिसके लिए सभी जिलों में कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी हो चुकी है। इसी क्रम में राजधानी के वरिष्ठ नेता श्री पंकज शर्मा प्रभारी के रूप में महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचे थे जहां पर जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होने तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। पंकज शर्मा ने कहा की प्रदेश में कानून का राज नहीं चल रहा है जिसके चलते अपराधों में वृद्धि देखने को मिल रही है विशेष कर महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध तथा चाकू बाजी की खबरें रोज सुनने को मिल रही है सरकार गंभीर नहीं है जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और जनता भयभीत नजर आ रही है। गहरी निद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय धरना तथा मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रही है जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने आम जनों से भी अपील की है की उक्त कार्यक्रम में आमजन भी ज्यादा से ज्यादा पहुंचे ताकि सरकार तक कानून राज स्थापित करने की बात पुरजोर तरीके से पहुंचे। बैठक में शामिल लोगों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला महामंत्री संजय शर्मा, भरत ठाकुर गुरमीत चावला, प्रवीण चंद्राकर, सोमेश दवे, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, ममता चंद्राकर, नीतेंद्र बनर्जी, गौरव चंद्राकर, पार्षद सूरज नायक, पार्षद जय देवांगन, पार्षद गुलशन साहू, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर, तबरेज खान, अनुराग चंद्राकर, गोपीचंद तारक, टोमन सिंह कागजी, सनी महानंद, भानु सोनी, लक्की ध्रूव आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button