Blogछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में महासमुंद ने 03 स्वर्ण एवं 04 कांस्य सहित कुल 07 पदक जीता।

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भरत साहू ने जीता 02 स्वर्ण पदक।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 7 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) 2026-27 का आयोजन दिनांक 18 से 20 सितंबर, 2026 तक सीएसईबी जूनियर क्लब, सीएसईबी कॉलोनी, निहारिका कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पुरुष टीम प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर शामिल हुए। महासमुंद जिले की सब जूनियर बालक टीम में आदित्य पटेल, चिन्मय साहू, हेमांशु साहू, कुंदन साहू, लकेश्वर कुमार एवं दीपेश तथा जूनियर बालक टीम में भरत साहू ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में शामिल हुए। सीनियर एवं मास्टर प्रतियोगिता के पुरुष टीम में देवेंद्र दीवान, बसंत कुमार, संदीप पटले एवं रवि लाल चौहान शामिल हुए। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बागबाहरा के भरत साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू ने जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भरत साहू ने लगातार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए चौथी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ हैं। चिन्मय साहू पिता चंद्रशेखर साहू ने सब जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल योगासन खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आर्टिस्टिक सिंगल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बसंत कुमार साहू ने सिनियर बी ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुंदन साहू एवं हेमांशु साहू ने सब जूनियर आर्टिस्ट पेयर योगासन खेल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाकेश्वर चक्रधारी एवं दीपेश चक्रधारी ने सब जूनियर रिदमिक पेयर योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। देवेंद्र कुमार दीवान पिता टीकम सिंह ने सिनियर आर्टिस्टिक योगासन खेल में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल होने एवं बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, डॉ. मेजर सिंह, सचिव गणेश कोसरे, हिरेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, अंजलि बरमाल, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, सत्यनारायण दुर्गा, चमन साहू, कामता साहू, प्रभा साहू, इंद्राणी भास्कर, डोलेश होता, अंजनी साहू, तोरण यादव, गुणवंत साहू, तेजस्विनी, ओम लता, भामिनि, चमन साहू तथा पालकों एवं खेल संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button