Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद को 10 करोड़ की सौगात नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नवीन नगर पालिका भवन के लिए 3.50 करोड़ स्वीकृत

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा 22 अगस्त 2026 को की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए महासमुंद शहर के लिए कुल 1000 लाख रुपये (10 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। अधोसंरचना मद से वर्ष 2026-27 के लिए नए बस स्टैंड निर्माण हेतु 650 लाख रुपये तथा नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन के लिए 350 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन संचालनालय का प्राविधिक पत्र नगर पालिका को प्राप्त हो गया है।

स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई, पार्षदगण सुनैना, पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, जरीना, हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी घनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, एल्डरमेन हनीश बग्गा, मोहन साहू प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव,सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति बधाई एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उक्त जनप्रतिनिधियों ने महासमुंद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों , भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उन सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शहर की इन महत्वपूर्ण मांगों को शासन तक पहुंचाने और स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि घोषणा के महज 15 दिनों के भीतर ही भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर नगर पालिका को आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार महासमुंद शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि महासमुंद शहर में नए बस स्टैंड की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। यह मांग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विमल चोपड़ा के कार्यकाल से प्रमुखता से उठती रही है। अब इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वहीं नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों को भी बेहतर एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से नए बस स्टैंड एवं नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि महासमुंद शहर के लिए 10 करोड़ रुपये की यह स्वीकृति एक बड़ी विकास सौगात है। भाजपा सरकार द्वारा घोषणा के साथ ही शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने से शहरवासियों में उत्साह का वातावरण है। नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ शहर के यातायात एवं परिवहन व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button