Blogछत्तीसगढ़

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए बागबाहरा के तोरण यादव का चयन।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – महासमुन्द जिले के राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी तोरण यादव पिता श्री नेतराम यादव, माता – स्व. हेमलता यादव उम्र 15 वर्ष, बॉल आश्रम बिहाझर एवं निवास – डोकरपाली, पोस्ट – खुसरुपाली, बागबाहरा जिला महासमुंद के निवासी हैं। तोरण के माता जी नहीं हैं, पिता आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं जो मजदूरी करते हुए 02 बेटियों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। तोरण बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में वर्ष 2018 से रहकर अपनी पढ़ाई एवं खेल का अभ्यास करते हुए इंटरनेशनल प्रशिक्षण केंद्र जैसे उपलब्धि तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। तोरण ने 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश नवंबर 2025 में कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त किया। इंटर साईं राष्ट्रीय चैंपियनशिप कोलकाता में रजत पदक, नेशनल स्कूल गेम्स गुजरात में कांस्य पदक, नेशनल स्कूल गेम्स 2025 झारखंड में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर तोरण का चयन हाई परफॉर्मेंस सेंटर सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ हैं। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि सोनीपत स्थित नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का यह प्रशिक्षण केंद्र तीरंदाजी खेल की अंतर्राष्ट्रीय बारीकियों को सिखाता है एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों को तैयार करता है, जिससे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार तो होता ही है, साथ ही खेल के प्रति एकाग्रता भी बढ़ती हैं। यहां डाइट और खेल की बारीकियां कोरियन कोच के माध्यम से कराया जाता हैं।

महासमुंद जिले से तीरंदाजी खेल के विभिन्न अकादमियों में प्रवेश पाने वाले खिलाड़ियों में – भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बहालगढ़ सोनीपत हरियाणा में पद्मा साहू पिता वेदराम साहू अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी प्रशिक्षण जनवरी 2025 से प्राप्त कर रही हैं। इस वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले के तोरण यादव का चयन उसके बेहतर खेल प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर तीरंदाजी खेल में चयन हुआ हैं। टाटा स्टील प्लांट जमशेदपुर रांची ऐकेडमी में महासमुंद जिले की चांदनी साहू पिता श्री बलदेव साहू बागबाहरा का चयन 2026 -27 में तीरंदाजी खेल की राष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर किया गया हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) रायपुर में संजय सोनवानी, सत्यम साहू, राहुल तीरंदाजी खेल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्व. कोदूराम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में राहुल धीवर, कुशोराम पिता मनाराम साहू, देविका साहू पिता टीकम साहू, दिलेश्वरी साहू पिता चन्द्रशेखर साहू तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में यामिनी साहू आवासीय खेल अकादमी में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं।

तोरण यादव के खेल अकादमी में चयन होने पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, पीरित राम साहू, संजय पैकरा, संजय सोनवानी, नवलीन कौर, पद्मा साहू, चांदनी साहू, नरेश ठाकुर, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर से जया साहू, नीलम साहू एवं समस्त खिलाड़ी, एकलव्य विद्यालय भोरिंग से प्राचार्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई आदि ने बधाई एवं बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button