कुंज कुमार रात्रे रिपोर्टर
महासमुंद प्रदेश में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खुले सरकारी स्कूलों को बंद कर भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा 67 नई शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है जो छत्तीसगढ़िया समाज के विनाश का कारण बनेगा नई युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आयेंगे सरकार किस तरह से प्रदेश में विकास सुशासन की बात कहती है यह सिर्फ जनता से छलावा मात्र है।
यह सरकार सत्ता में आने से पहले जनता से बड़ी बड़ी लिखित में वादा करती हैं और उसी के विपरीत कार्य करती है।
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ऐसे झूठे सरकार के जन विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है।
इसी विषय को लेकर भीम रेजिमेंट महासमुंद इकाई द्वारा दिनांक 16-06-2025 दिन- सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपे गए॥
जिसमे उपस्थिति भीम रेजीमेंट जिलाअध्यक्ष मनीष बंजारे जिलाउपाध्यक्ष विमल निराला जिलासचिव चुरामन लहरे ब्लॉकअध्यक्ष मुकेश मारकंडे ब्लॉक सचिव भुवन कोसरे जिला कार्यकारिणी रूपेश कोसारिया,गोविंदा बंजारे ग्राम अध्यक्ष,मिलापचंद पुरैना,देवेंद्र निराला,ब्लॉक मीडिया प्रभारी रवि बंजारे उपस्थित रहे॥
निवेदक भीम रेजिमेंट जिला इकाई महासमुन्द