छत्तीसगढ़

ग्राम बैतारी में 334 क्विंटल व सांकरा में 70 पैकेट अवैध धान जप्त

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सरायपाली तहसील के ग्राम बैतारी में शुक्रवार को राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से 334 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रक को रोका और उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लदे धान के दस्तावेज सही नहीं पाए गए।

तहसीलदार  श्रीधर पंडा ने बताया कि ट्रक चालक के पास धान परिवहन के लिए जरूरी वैध परमिट नहीं था। यह कृषि मंडी अधिनियम और राजस्व नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अवैध परिवहन के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे 334 क्विंटल धान को जप्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला कृषि मंडी अधिनियम और राजस्व नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।इसी प्रकार से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम सांकरा में विनोद कुमार गर्ग के गोदाम 70 पैकेट अवैध धान जब्त किए। जांच की गई, जहां नियमों के खिलाफ धान का भंडारण पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button