राजधानी पुलिस वसूली में मस्त अपराधियों का ऐशगाह बना छत्तीसगढ़,
जंगल कानून व्यवस्था का विरोध जारी रहेगा -छसपा
कुंजूरात्रे महासमुंद रायपुर 02 सितंबर 2024। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी. पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन, वेगेद्र सोनवेर,महेंद्र कौशिक, बृजबिहारी साहू,भुवनलाल पटेल, विमल ताम्रकार,गोवर्धन वर्मा,अशोक कश्यप,परसराम ध्रुव,चंद्रप्रकाश साहू,अवध साहू,चूड़ामणी पटेल,अलख साहू,लक्ष्मीनारायण निषाद,राजपाल टंडन,गंगाप्रसाद कंवर,शिव प्रकाश मणिकपुरी,श्यामू सेन ने कहा है कि दिन प्रतिदिन अपराध का राजधानी में बढ़ता जा रहा है ग्राफ।पुलिस अधिकारियों ने अपराध को व्यवसाय के रूप में बना लिया है धंधा।डी.जी.पी.,आई.जी.,पुलिस अधीक्षक के नाक के नीचे प्रतिदिन थानेदार कर रहे हैं खुलेआम वसूली और एफआईआर के लिए सुनिश्चित दर निर्धारित कर दिया गया है,जिसके चलते पीड़ित लोग अपराध दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।थानों में दुर्व्यवहार, बत्तमिजी आम बात है,नशा कर पुलिस अधिकारी,कर्मचारी कर रहे हैं नौकरी। पूर्व में पुलिस अधीक्षक राजधानी को निर्देश देता था अनवर ढेवर वर्तमान सरकार का अनवर ढेवर कौन समझ से परे है।यही स्थिति रही तो प्रदेश में कानून व्यवस्था पश्चिम बंगाल से 10 गुना ज्यादा खराब होगा।त्योहार सीजन चालू हो गए हैं गणेश पक्ष में पुलिस कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाएगी।वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह समय काट रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी छसपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने मुख्यमंत्री,गृह मंत्री,गृह सचिव को पत्र लिखकर वर्तमान रायपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल का जांच की मांग के साथ पूर्व पुलिस अधीक्षक पर महादेव एप सट्टा पर बने अपराध पर गिरफ्तारी आखिर किसके दबाव में रुकी है करे उजागर।बड़े होटल अय्याशी के रूप तब्दील हो गए हैं,शहर के 20 किलोमीटर दायरे के सभी फार्म हाउस पुलिस संरक्षण में अय्याशी का अड्डा बन गया है।त्वरित निर्णय ले सांय- सांय सरकार।वह दिन दूर नहीं जब भाजपा छत्तीसगढ़ से सांय-सांय विदा हो जाएगी।समय रहते एक्शन में आए