Blogछत्तीसगढ़

सांसद रूप कुमारी चौधरी ने मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस में महासमुंद के अंजनी साहू, अंजली बरमाल एवं पाखी भट्ट ने टेनिस चैंपियनशिप के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस लॉन टेनिस पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन 16 से 22 दिसंबर 2025 तक सचिवालय जिमखाना सेक्टर 21 गांधीनगर गुजरात में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की दल एवं प्रशिक्षक विधि तिवारी, मैनेजर सचिन मिश्रा शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ने टीम इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। छत्तीसगढ़ की महिला दल में मुक्ता मेरसा व्यायाम शिक्षक हरदीकला बिलासपुर, पाखी भट्ट वन रक्षक महासमुंद, ज्योति सिंह नायब तहसीलदार रायपुर, ऋचा जांगड़े सहायक प्राध्यापक दुर्गावती महाविद्यालय बिलासपुर, नीलम सोनी व्याख्याता माधव राव सप्रे शाला रायपुर, अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक सेजेश हिंदी महासमुंद, अंजली बरमाल सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग महासमुंद विजेता टीम में शामिल रहे। मुक्ता मेरसा एवं पाखी भट्ट ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया, महिला डबल इवेंट में अंजनी साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संसाधन उपलब्ध कराने से वन विद्यालय टेनिस कोर्ट में अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक द्वारा प्रतिदिन खिलाड़ियों को खेल का अभ्यास कराया जाता हैं, जिससे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं सिविल सर्विसेस में भागीदारी करने एवं पदक जीतने में सफल हो रहे हैं। लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में सांसद रूप कुमारी चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक महासमुन्द योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना डॉ. संपत अग्रवाल, येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द निखिल कान्त साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, आशुतोष पांडे, डॉ. सूरज दुबे, वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्रदेश सॉफ्ट टेनिस अध्यक्ष अनिल पुस्तकर, सचिव प्रमोद सिंह ठाकुर, संजय शुक्ला, दिलीप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य आदर्श विद्यालय हेमेंद्र आचार्य, हेमंत डड़सेना, समस्त व्यायाम शिक्षक, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. सेवन मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, रोशनी ध्रुव, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे, हिरेंद्र साहू, राजेश्वरी ध्रुवंशी, वेदराम, अंजू प्रजापति, सोनिया एवं टेनिस खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button