संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तुम गांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में ईश्वरीय परिवार ने बहुत उमंग उल्लास के साथ योग प्राणायाम किया, महिला पतंजलि योग समिति के महामंत्री माननीय पूनम पाटले जी एवं संदीप पाटले जी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासन का अभ्यास किया गया, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने माननीय अतिथियो का पुष्प गुलदस्ते के साथ स्वागत सम्मान किया,बच्चे युवा बुजुर्ग एवं माताओं बहनों ने भी बड़े उमंग के साथ शरिर को स्वस्थ रखने की कला सिखी, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम , भस्त्रिका प्राणायाम आदि योगासनों का अभ्यास किया गया,पाटले जी ने कहा यदि हम शरिर को सदा स्वस्थ रखना चाहते हैं तो केवल एक दिन ही योग करने से काम नहीं चलेगा अपितु आजिवन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा,योग से बड़ी बड़ी बिमारी ठीक हो जाती