रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – 8 वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में का आयोजन बैंगलोर में दिनांक 25 से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें महासमुंद जिले से 02 खिलाड़ी लक्की यादव एवं सुकदेव शामिल होंगे। लक्की यादव अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी के सम्मिलित होने के लिए विश्व पैरा एथलेटिक्स के मापदंड के अनुसार योग्यता रखते हैं, जिसमें कोच श्री निरंजन साहू एवं गाइड रनर प्रशांत निषाद शामिल होंगे। लक्की यादव पिता श्री कुमार यादव ग्राम तुमाड़बरी महासमुंद में निवास निवासी हैं, जो फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा एवं वन विद्यालय सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक महासमुंद में विश्व पैरा एथलेटिक्स के लिए अभ्यास कर रहे हैं। लक्की यादव के साथ प्रशिक्षक प्रशांत निषाद गाईड रनर एवं ऑफिशियल निरंजन साहू संचालक फॉर्चून फाउंडेशन महासमुंद शामिल होंगे। इससे पहले भी लक्की ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ ही 2022-23 में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक एवं 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक लगातार भागीदारी निभाते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भागीदारी कर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं। बंगलौर में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी एशियन पैरा गेम्स 2026 जो कि जापान में आयोजित होगा उसके लिए चयनित होंगे। जिले से सुकदेव से इंटरनेशनल एशियन पैरा गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने के साथ ही जापान के लिए चयनित होने की संभावना जताई गई हैं। इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों के चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, अलका नरेश चंद्राकर, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ईश्वरी निषाद, रश्मि साहू, भूपेंद्र पटेल, बीरकिशोर प्रधान, डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।