Blogखेलछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल चैंपियनशिप दिल्ली में भोरिंग विद्यालय के खोमन निषाद ने जीता रजत पदक 

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें बेहतर प्रर्दशन के आधार पर खोमन निषाद पिता बंशी लाल निषाद का चयन किया गया जो शासकीय उ0 मा0 वि0 भोरिंग में कक्षा 12वी कॉमर्स में अध्ययनरत है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक टीम ने असम, पंजाब, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच दिल्ली के साथ हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ ने दिल्ली से हारकर उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। डॉ. सुनील कुमार भोई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में पदस्थ व्यायाम शिक्षक के मार्गदर्शन एवं खेल का नियमित अभ्यास करने से खोमन आज राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में पदक जीतने में कामयाब हुए। जिसके लिए विद्यालय परिवार एवं संघ व परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। बेसबाॅल चैंपियनशिप में जिले के खोमन निषाद के रजत पदक जीतने पर महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, प्राचार्य कमलेश्वरी साहू, जीवनलाल साहू, पुष्पा साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनु श्री देश पाण्डे, स्मिता दास, रामनारायण साहू, संतोष यादव, यू आर साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, आनंद टंडन, तेथिस चेलक, सतीश साहू, सावित्री साहू, गायत्री तरुण साहू, जगदीश धीवर, जिला संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button