Blogछत्तीसगढ़

बिहार चुनाव में जीत -भाजपा के सुशासन का परिणाम-भाजपा

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द | 14 नवम्बर को जिला भाजपा कार्यालय महासमुन्द में, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए सरकार की ऐतिहासिक जीत उड़ीसा नवापुर विधानसभा उपचुनाव का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया गया | महासमुंद लोकप्रिय सांसद रूप कुमारी चौधरी जीभाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ,महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बसना विधायक संपत अग्रवाल जी बीज निगम के अध्यक्ष चंद्राकर जी स्काउट गाइड मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर जी पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा जी जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर जी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका जी नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने बिहार चुनावों के परिणाम को केंद्र और राज्यो की भाजपा सरकार के सुशासन का परिणाम बताते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने 11 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल में भारत देश को शसक्त,समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कार्य किया है | बिहार की जनता ने भाजपा सरकार के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए एनडीए के पक्ष में अपना जनादेश दिया है ,जो बधाई के पात्र है | भाजपा कार्यालय में हुई आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के दौरान प्रमुख रूप से राहुल चंद्राकर मुन्ना साहू राजू चंद्राकर गौकारण साहू गोविंद ठाकुर आनंद साहू हनीश बग्गा नईम खान शरद मराठा राकेश सचदेवा हरीश देवांगन रमेश पटवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button