रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द | 2 अक्टूबर को भाजपा शहर मण्डल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष येत राम साहू ,विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कृषि बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी और प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशहित में उनके योगदान का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया | भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोकल फॉर लोकल ‘ का संकल्प लेते हुए आमजनों से भी खादी वस्त्र संग्रहालय से व्यापक स्तर पर स्वदेशीकरण वस्तुओं की खरीददारी करने तथा खादी का प्रचार प्रसार करने की अपील किया । बापू के सिद्धांत स्वदेशी ,खादी, स्वावलंबी ,सादगी ,और स्वच्छता के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ ने ,सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत स्थानीय दशहरा मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर साफसफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया | भाजपा शहर मण्डल के द्वारा 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके द्वारा दिये गए उद्घघोष – जय जवान जय किसान तथा कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के लिए उनके योगदान को अविष्मरणीय बताते हुए शास्त्री जी को नमन किया गया । सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर में प्रमुख रूप जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय साहू , ,मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा ज मीना वर्मा जी मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर कोषाध्यक्ष हिमांशु चंद्राकर पार्षद पीयूष साहू माखन पटेल धनेश्वरी सोनवानी पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मनीष शर्मा प्रकाश शर्मा देवेंद्र चंद्र का पंकज चंद्राकर आनंद साहू मनीष बंसल- अमन अमन वर्मा पांडुरंग मदनकर मीडिया प्रभारी आकाश पांडे राकेश श्रीवास्तव मिश्रा जी सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
