Blogछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी 15 को महासमुंद

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी 15 को महासमुंद। नगर के इतिहास में पहली बार महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के लोहिया चौक पर लगने जा रही है। इसमें लगभग 55 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बौदा नामदेव जी के पौत्र शेष नारायण नामदेव के संयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद द्वारा आयोजित है। श्री नामदेव ने बताया 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे उन महान पुरखों से अवगत कराना है, जो अत्याचारी ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध हमारे जिला क्षेत्र में आजादी की मशाल जलाए हुए थे।

शेष नारायण नामदेव संयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानीउत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button